महाचंद्र की याचिका पर संजय गांधी को नोटिस

महाचंद्र की याचिका पर संजय गांधी को नोटिसविधि संवाददाता, पटनापटना उच्च न्यायालय ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता खत्म करने की काे लेकर पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह की याचिका पर जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी को नोटिस जारी किया है. जस्टिस केके मंडल ने गुरुवार को महाचंद्र की याचिका […]
महाचंद्र की याचिका पर संजय गांधी को नोटिसविधि संवाददाता, पटनापटना उच्च न्यायालय ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता खत्म करने की काे लेकर पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह की याचिका पर जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी को नोटिस जारी किया है. जस्टिस केके मंडल ने गुरुवार को महाचंद्र की याचिका पर सुनवाई की. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने याचिका दायर कर विधान परिषद के सभापति के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी सदस्यता दल बदल कानून के तहत खत्म कर दी गयी है. श्री सिंह की ओर से उनके वकील एसके मंगलम ने संजय कुमार सिंह के आदेश को चुनौती दी. उन्होंने कहा कि जिस आधार पर महाचंद्र प्रसाद सिंह की सदस्यता समाप्त की गयी है उसका आधार ही कानून सम्मत नहीं है. दूसरी ओर विधान परिषद के वकील वाइबी गिरि ने कहा कि महाचंद्र प्रसाद सिंह पहले भी दल बदल कर चुके हैं. उनकी सदस्यता खत्म करने का फैसला उचित रूप से लिया गया है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद नोटिस देने वाले विधान परिषद में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी को नोटिस जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










