तीन दिनों बाद खुला लोहठी वद्यिालय का ताला

Updated at :13 Jan 2016 6:22 PM
विज्ञापन
तीन दिनों बाद खुला लोहठी वद्यिालय का ताला

तीन दिनों बाद खुला लोहठी विद्यालय का ताला बीइओ के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीणफोटो न. 12 स्कूल खुलवा जांच करते बीइओ पंचदेवरी. छात्रवृत्ति वितरण में धांधली को लेकर सुर्खियों में चल रहे प्राथमिक विद्यालय, लोहठी में बुधवार को भी पठन-पाठन ठप रहा. तालाबंदी के तीसरे दिन पहुंचे बीइओ मुजफ्फर इमाम व बीआरपी अजय […]

विज्ञापन

तीन दिनों बाद खुला लोहठी विद्यालय का ताला बीइओ के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीणफोटो न. 12 स्कूल खुलवा जांच करते बीइओ पंचदेवरी. छात्रवृत्ति वितरण में धांधली को लेकर सुर्खियों में चल रहे प्राथमिक विद्यालय, लोहठी में बुधवार को भी पठन-पाठन ठप रहा. तालाबंदी के तीसरे दिन पहुंचे बीइओ मुजफ्फर इमाम व बीआरपी अजय कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को शांत करा विद्यालय का ताला खुलवाया. विद्यालय की कुव्यवस्था एवं छात्रवृत्ति में धांधली को लेकर सोमवार से ही ग्रामीणों ने तालाबंदी कर रखी थी. शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्यालय के रेकॉर्ड को घंटों खंगाला तथा प्रधानाध्यापक युगल किशोर दूबे से गहन पूछताछ की. स्थानीय मुखियापुत्र विशाल पांडेय, विपीन पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, महाजन नोनिया, उदय नारायण पांडेय सहित काफी संख्या में मौजूद ग्रामीण विद्यालय की व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों द्वारा प्रधानाध्यापक पर एमडीएम, विकास मद, छात्रवृत्ति एवं पोशाक योजना आदि मामलों में व्यापक धांधली करने का आरोप लगाया गया, साथ ही प्रधानाध्यापक के तबादले की मांग की गयी. बीइओ ने ग्रामीणों के आरोप से संबंधित सारे रेकॉर्ड 24 घंटे के अंदर उपलबध कराने के साथ-साथ छात्रवृत्ति राशि वितरित करने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया. बीइओ ने बताया कि धांधली जांच शुरू कर दी गयी है. दोषी पाये जाने पर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन