होटल और गैरेजों में काम कराये जा रहे थे बाल मजदूरों से

Updated at :13 Jan 2016 3:15 AM
विज्ञापन
होटल और गैरेजों में काम कराये जा रहे थे बाल मजदूरों से

बच्चों के परिजनों को बुला कर हिदायत के साथ सौंपा गोपालगंज : शहर के होटल और गैरेजों में काम कर रहे बाल मजदूरों को अधिकारियों ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत छापेमारी कर मंगलवार को मुक्त कराया. इस दौरान पुलिस ने चार दुकानदारों को भी गिरफ्तार करा लिया. मुक्त कराये बाल मजदूरों में सीतामढ़ी, सीवान समेत […]

विज्ञापन

बच्चों के परिजनों को बुला कर हिदायत के साथ सौंपा

गोपालगंज : शहर के होटल और गैरेजों में काम कर रहे बाल मजदूरों को अधिकारियों ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत छापेमारी कर मंगलवार को मुक्त कराया. इस दौरान पुलिस ने चार दुकानदारों को भी गिरफ्तार करा लिया. मुक्त कराये बाल मजदूरों में सीतामढ़ी, सीवान समेत कई जिलों के रहनेवाले हैं.
पुलिस ने इन बच्चों को मुक्त कराने के बाद उनके परिजनों को बुलाया है. छापेमारी के दौरान बाल मजदूर गोपालगंज रेलवे स्टेशन, होटल, गैरेज सहित अन्य दुकानों पर काम करते पाये गये. कार्रवाई के बाद नगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि एसपी निताशा गुड़िया के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूर अमित कुमार को मुक्त कराया गया,
जबकि अरार मोड़, घोष मोड़, डाकघर चौक, बंजारी रोड, समाहरणालय के पास से कई बच्चों को बाल मजदूरी करते पकड़े जाने पर मुक्त कराया गया. इस दौरान अंबे मिठाई दुकान के मालिक सुबास साह, ब्लॉक मोड़ के फल व्यवसायी शंभु साह, अरार शर्मा ऑटाे से गुड्डु कुमार तथा एक चाय दुकानदार को गिरफ्तार किया गया.
एसडीपीओ ने बताया कि बांड भरने के बाद दुकानदारों को छोड़ दिया गया. वहीं, बाल मजदूरों को उनके परिजनों को बुला कर सौंप दिया गया. इस कार्रवाई में मुख्यालय डीएसपी नरेश चंद्र मिश्र, प्रशिक्षु डीएसपी विभाष प्रसाद, सदर इंस्पेक्टर केके मांझी, नगर इंस्पेक्टर विमल सिंह, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, लेबर पदाधिकारी किशुन देव साह, वरुण कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन