BYD की कारें 1 जुलाई से होंगी महंगी, अभी बुकिंग कराने पर बच सकते हैं हजारों रुपये

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :13 May 2026 4:42 PM
विज्ञापन
BYD Atto 3

BYD Atto 3

BYD India जुलाई से अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है. ऐसे में मई और जून में बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को पुरानी कीमतों का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

अगर आप नई BYD India इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल्स महंगे होने वाले हैं. कंपनी EV मॉडल्स की कीमतों में 1 से 2% तक की बढ़ोतरी करेगी. यानी अभी बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कीमत बढ़ने से पहले बड़ा फायदा मिल सकता है. कंपनी के मुताबिक, कीमतों में यह बढ़ोतरी लगातार हो रहे विदेशी रुपयों में (Foreign Exchange) उतार-चढ़ाव की वजह से की जा रही है.

जून तक बुकिंग कराने वालों को मिलेगा फायदा

BYD India ने कहा है कि जो ग्राहक मई और जून 2026 के दौरान कार बुक करेंगे और 31 जुलाई 2026 तक डिलीवरी ले लेंगे, उन्हें मौजूदा कीमतों का फायदा मिलेगा. वहीं 1 जुलाई 2026 या उसके बाद की गई बुकिंग्स पर नई कीमतें लागू होंगी.

कंपनी ने क्या कहा?

BYD India के Electric Passenger Vehicles बिजनेस हेड राजीव चौहान ने कहा कि यह प्राइस रिवीजन विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव की वजह से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद कंपनी भारतीय ग्राहकों को एडवांस्ड, सुरक्षित और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने पर फोकस बनाए हुए है.

कंपनी के मुताबिक BYD Atto 3 और BYD Sealion 7 जैसे मॉडल्स को इंडियन मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग को दिखाता है.

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस

BYD India का कहना है कि कंपनी लगातार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर काम कर रही है. कंपनी की Blade Battery, Cell-to-Body इंटीग्रेशन और 8-in-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन जैसी टेक्नोलॉजी उसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती हैं. इनकी मदद से फास्ट चार्जिंग, बेहतर ड्राइविंग रेंज, ज्यादा केबिन स्पेस और स्मार्ट कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है.

नई बैटरी टेक्नोलॉजी पर भी काम

ग्लोबल लेवल पर BYD दूसरी जेनरेशन की Blade Battery और एडवांस्ड फ्लैश-चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. कंपनी का दावा है कि ये नई टेक्नोलॉजी चार्जिंग स्पीड, बैटरी सेफ्टी, एनर्जी एफिशिएंसी और गाड़ी की ओवरऑल परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगी.

भारत में तेजी से बढ़ रहा नेटवर्क

फिलहाल BYD India देश के 40 शहरों में 48 डीलरशिप्स के जरिए अपनी बिक्री और सर्विस नेटवर्क चला रही है. कंपनी लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस मिल सके.

इसके अलावा कंपनी BYD Pioneers Club का भी विस्तार कर रही है. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां EV यूजर्स और कार लवर्स को ड्राइव इवेंट्स, नॉलेज-शेयरिंग सेशंस और अलग-अलग ब्रांड एक्टिविटीज के जरिए जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ducati और Lamborghini की खास सुपरबाइक भारत में हुई डिलीवर, कीमत करीब 1 करोड़

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola