एनएच नर्मिाण में लगे मजदूरों की स्वास्थ्य जांच

एनएच निर्माण में लगे मजदूरों की स्वास्थ्य जांच गोपालगंज. एनएच 28 के निर्माण में लगे मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. कोन्हवा एनएच 28 स्थित पूंज लैंड पथ निर्माण कंपनी के कैंपस में हरसन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नि:शुल्क जांच की गयी. आगरा से आये डॉ धर्मेंद्र कुमार […]
एनएच निर्माण में लगे मजदूरों की स्वास्थ्य जांच गोपालगंज. एनएच 28 के निर्माण में लगे मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. कोन्हवा एनएच 28 स्थित पूंज लैंड पथ निर्माण कंपनी के कैंपस में हरसन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नि:शुल्क जांच की गयी. आगरा से आये डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में हरसन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के कई डॉक्टर व उनकी टीम ने विभिन्न बीमारियों की जांच की. पटना से आये नेत्र सर्जन डॉ सर्वेश कुमार सिंह ने मजदूरों की आंख की भी जांच की तथा उन्हें दवाएं और उचित सलाह दी. इस अवसर पर हरसन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के डॉ मंटू मिश्रा, डॉ संजय कुमार, डॉ आनंद, संतोष कुमार यादव, बिटु सिंह, तपन गिरि, अनीष कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










