क्रिकेट प्रेमी ने सहायता करके अफरीदी को परेशानी से बचाया

Updated at :12 Jan 2016 6:39 PM
विज्ञापन
क्रिकेट प्रेमी ने सहायता करके अफरीदी को परेशानी से बचाया

क्रिकेट प्रेमी ने सहायता करके अफरीदी को परेशानी से बचायाकराची. पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी उस समय भारी परेशानी में पड़ गये, जब उन्होंने ऑकलैंड के एक रेस्टोरेंट में भर पेट खाना खाया और पता लगा कि उनकी जेब में देने के लिए स्थानीय करेंसी में पैसा नहीं है. ऐसे में […]

विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमी ने सहायता करके अफरीदी को परेशानी से बचायाकराची. पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी उस समय भारी परेशानी में पड़ गये, जब उन्होंने ऑकलैंड के एक रेस्टोरेंट में भर पेट खाना खाया और पता लगा कि उनकी जेब में देने के लिए स्थानीय करेंसी में पैसा नहीं है. ऐसे में एक खेल प्रेमी ने उनके खाने का पैसा चुका कर सहायता की. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी है, जो 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. अफरीदी और अहमद शहजाद ऑकलैंड हवाई अड्डे पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गये थे. खिलाडियों के पास अमेरिकी डॉलर थे, जबकि रेस्टोरेंट को स्थानीय मुद्रा की जरूरत थी इसलिए खाने का पैसा एक क्रिकेट प्रेमी वकास नवीद ने चुकाया, जो पहले से उनको जानता भी नहीं था. अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया को स्पष्ट किया कि उनके पास अमेरिकी डॉलर थे, लेकिन उनको वे हवाई जहाज से उतरने के बाद स्थानीय मुद्रा में बदलवाना भूल गये थे. अफरीदी ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि यह सारी घटना को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और उसको मीडिया में लगातार दिखाया जा रहा है. न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पूर्व भी अफरीदी की मीडिया से झड़प हो गयी थी.——बट और आसिफ को भी आमिर की तरह दूसरा मौका मिलना चाहिए: वकारकराची. पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषियों सलमान बट और मोहम्मद आसिफ की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का समर्थन करते हुए हैं कि उनके साथ मोहम्मद आमिर से अलग बरताव नहीं होना चाहिए. वकार ने कहा कि मैं इस मामले में जिस तरह से देखता हूं उसके अनुसार अगर बट और आसिफ घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के दूसरे मौके के लिए उनके नाम पर विचार क्यों नहीं किया जाये. तीनों ने एक जैसी गलती की थी और एक जैसी सजा भी मिली, तो फिर उनके साथ अलग बरताव क्यों किया जाये. बट ने साढ़े पांच साल में अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलते हुए रविवार को राष्ट्रीय वनडे चैंपियशिप में शतक जड़ा, जबकि आसिफ ने भी प्रभाव छोड़ते हुए उसी दिन दो विकेट हासिल किये, जब आमिर राष्ट्रीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना हुए. वकार का बट और आसिफ का समर्थन करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान और राष्ट्रीय टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी के रवैये के विपरीत है. उन्होंने कहा था कि इन दोनों का मामला आमिर से अलग है और उनके लिए वापसी करना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन