बरौली में आग से लाखों की संपत्ति जली

बरौली में आग से लाखों की संपत्ति जली नकदी, बरतन सहित कपड़ा भी जला फोटो न. 15 आग को बुझाते ग्रामीण संवाददाता, बरौली बरौली थाने के मिर्जापुर गांव में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने से सत्य नारायण चौधरी के घर का सारा सामान जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं […]
बरौली में आग से लाखों की संपत्ति जली नकदी, बरतन सहित कपड़ा भी जला फोटो न. 15 आग को बुझाते ग्रामीण संवाददाता, बरौली बरौली थाने के मिर्जापुर गांव में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने से सत्य नारायण चौधरी के घर का सारा सामान जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं सका है. आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सत्य नारायण चौधरी का परिवार घर से खेत की तरफ गया था. घर में परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था. दोपहर में अचानक आग लगने की सूचना परिजनों को मिली. आग लगने से घर पूरी तरह से जल रहा था. इस अग्निकांड में कपड़ा, बरतन, नकदी समेत लाखों की संपत्ति जल गयी. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजन को कोई सहायता नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










