बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल

Updated at :12 Jan 2016 6:24 PM
विज्ञापन
बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल

बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बोलेरो एवं बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल हो गये. एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया. बक्सर निवासी नंदजी यादव के पुत्र राजीव कुमार मजीरवां कला स्थित बंधन बैंक […]

विज्ञापन

बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बोलेरो एवं बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल हो गये. एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया. बक्सर निवासी नंदजी यादव के पुत्र राजीव कुमार मजीरवां कला स्थित बंधन बैंक मे काम करते हैं. वे अपनी बाइक से अपने साथी विजयीपुर के सूर्य प्रसाद मदेशिया के साथ मंगलवार की सुबह फील्ड वर्क कर वापस मजीरवां लौट रहे थे कि कल्याणपुर गांव के पास बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने राजीव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन