स्वामीजी की जयंती पर खेलकूद आयोजित

स्वामीजी की जयंती पर खेलकूद आयोजित बच्चों ने भी मनाया युवा दिवसफोटो – 14- प्रतियोगिता में छलांग लगाती छात्राबैकुंठपुर. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ के खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में खेलकूद का आयोजन किया गया. दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद व बालिकाओं की कबड्डी का आयोजन हुआ. […]
स्वामीजी की जयंती पर खेलकूद आयोजित बच्चों ने भी मनाया युवा दिवसफोटो – 14- प्रतियोगिता में छलांग लगाती छात्राबैकुंठपुर. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ के खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में खेलकूद का आयोजन किया गया. दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद व बालिकाओं की कबड्डी का आयोजन हुआ. दौड़ में इफ्तेखार, अमित व ज्योति, शालू ने बाजी मारी. वहीं, जंप में प्रिया, रजिया व रागिनी ने जीत का परचम लहराया. कबड्डी मैच सिरसा मानपुर व कतालपुरे के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें 26-26 अंक हासिल कर बराबरी पर रहीं. निर्णायक अजय कुमार, दिनेश प्रसाद व माधो ठाकुर ने टॉस करा कर गोल्डेन रेड के माध्यम से हुए निर्णय में सिरसा की टीम जीत गयी. वहीं, दिघवा दुबौली स्थित विवेकानंद विद्या स्थली स्कूल के बच्चे, शिक्षक व स्थानीय नवयुवकों ने स्वामी जी की तसवीर पर फूल माला अर्पित कर अपनी श्रद्धा जतायी. प्राचार्या नीभा सिन्हा ने बच्चों को स्वामीजी के विचारों से अवगत कराया. मौके पर स्कूल के डायरेक्टर रामबाबू सिंह, प्रबंधक अशोक सिंह, नीलम कुमारी, श्यामजी सिंह, आमोद कुमार, संतोष कुमार, मीरा कुमारी, राजू सिंह व नीतेश कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










