संगठन की मजबूती पर बल

Updated at :12 Jan 2016 6:24 PM
विज्ञापन
संगठन की मजबूती पर बल

संगठन की मजबूती पर बल गोपालगंज. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता इफ्तेखार हैदर की अध्यक्षता में की गयी. उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया. राजीव गांधी पंचायती राज मिशन को सफल बनाने तथा प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर उनकी दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गयी. इस दौरान एक […]

विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर बल गोपालगंज. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता इफ्तेखार हैदर की अध्यक्षता में की गयी. उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया. राजीव गांधी पंचायती राज मिशन को सफल बनाने तथा प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर उनकी दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गयी. इस दौरान एक दूसरे को मिठाइयां दी गयीं. स्नेहलता ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए भारतीय संविधान में संशोधन कर पंचायती राज दिया. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायतों में 33 प्रतिशत ने कहा कि गांव-गांव में घूम कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए नये लोगों को पुन: वापसी पर जोर देना है. वक्ताओं ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में ज्यादा-से-ज्यादा पार्टी समर्थकों को चुनाव लड़ा कर मुखिया, बीडीसी सदस्य, सरपंच व जिला पर्षद सदस्य बनाना है. मौके पर प्रेमनाथ राय शर्मा, डॉ मोजिबुलहक, डॉ रवींद्र नाथ सिंह, मुकेश कुमार, सुशीला देवी, रेयाज अहमद, महताब आलम, जयंत गिरि, उदय शंकर भट्ट, गीता सिंह, राजन गुप्ता, रवि शंकर चौबे शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन