बिजली के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

बिजली के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड की अमवा विजयीपुर दलित बस्ती में विद्युत पोल खड़ा कर बिजली तार अबतक नहीं लगा. गांव में विद्युतीकरण का काम आधा-अधूरा होने से नाराज दलित बस्ती के ग्रामीण सड़क पर उतरे गये. ग्रामीणों ने आगजनी कर सिपाया- जादोपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क […]
बिजली के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड की अमवा विजयीपुर दलित बस्ती में विद्युत पोल खड़ा कर बिजली तार अबतक नहीं लगा. गांव में विद्युतीकरण का काम आधा-अधूरा होने से नाराज दलित बस्ती के ग्रामीण सड़क पर उतरे गये. ग्रामीणों ने आगजनी कर सिपाया- जादोपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी कर हंगामा किये जाने के कारण वाहनों का परिचालन घंटों बाधित रहा. हंगामे की सूचना पर स्थानीय वार्ड सदस्य राधा साह व पंच बहारन साह ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया. हंगामा कर रहे ग्रामीणों में छोटे लाल यादव, बदरी राम, जमाल मांझी, केशव मांझी, रमेश मांझी, कृष्णा यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










