2081 विशेषज्ञ व सामान्य संवर्ग के चिकत्सिकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Updated at :11 Jan 2016 7:34 PM
विज्ञापन
2081 विशेषज्ञ व सामान्य संवर्ग के चिकत्सिकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

2081 विशेषज्ञ व सामान्य संवर्ग के चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरूगायनेकोलाजिस्ट व सामान्य संवर्ग के हुई काउंसेलिंग संवाददाता,पटनालंबे अरसे बात राज्य के अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त किये गये चिकित्सकों की सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने काउंसेलिंग आरंभ कर दी है. पहले […]

विज्ञापन

2081 विशेषज्ञ व सामान्य संवर्ग के चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरूगायनेकोलाजिस्ट व सामान्य संवर्ग के हुई काउंसेलिंग संवाददाता,पटनालंबे अरसे बात राज्य के अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त किये गये चिकित्सकों की सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने काउंसेलिंग आरंभ कर दी है. पहले दिन विशेषज्ञ व सामान्य संवर्ग के चिकित्सकों की काउंसेलिंग की गयी. महिला एवं प्रसव रोग विशेषज्ञों के साथ मेडिकल चिकित्सकों की काउंसेलिंग की गयी. चिकित्सकों की कमी और कंट्रेक्ट पर होने वाली नियुक्ति की जगह सोमवार से नियमित चिकित्सकों की नियुक्ति आरंभ हो गयी है. इसके तहत 2081 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. मंगलवार को पिछड़ा वर्ग के 294 मेडिकल आफिसर व 70 महिला चिकित्सकों की काउंसेलिंग की गयी. बुधवार को अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 270 चिकित्सकों की काउंसेलिंग की जायेगी. काउंसेलिंग 14 को समाप्त हो जायेगी. काउंसेलिंग में चिकित्सकों के प्रमाण पत्रों की जांच, आवासीय प्रमाण पत्र, फोटो और उनकी पोस्टिंग को लेकर च्वाइस पूछा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन