उत्तर बिहार के किसानों को पटवन की समस्या में मिलेगी मुक्ति

उत्तर बिहार के किसानों को पटवन की समस्या में मिलेगी मुक्ति एनबीपीडीसीएल तीन साल में 28 लाख से अधिक देगा कृषि कनेक्शनसंवाददाता. उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी किसानों की पटवन की समस्या को दूर करेगा. अगले तीन साल में कंपनी ने 28.30 लाख बिजली से चलने वाले पंप सेट को कनेक्शन देने की योजना बनाई […]
उत्तर बिहार के किसानों को पटवन की समस्या में मिलेगी मुक्ति एनबीपीडीसीएल तीन साल में 28 लाख से अधिक देगा कृषि कनेक्शनसंवाददाता. उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी किसानों की पटवन की समस्या को दूर करेगा. अगले तीन साल में कंपनी ने 28.30 लाख बिजली से चलने वाले पंप सेट को कनेक्शन देने की योजना बनाई है. इस पर काम भी शुरु हो गया है. इस योजना से किसानों को काफी आर्थिक बचत होगी. 21 जिले के किसानों को इससे लाभ होगा. सूबे के किसानों के समक्ष सिंचाई एक बड़ी समस्या है. पटवन के लिए किसान डीजल चलित पंपसेट पर आश्रित है. डीजल पर किसानों की बड़ी राशि खर्च हो जाती है जिसके चलते आर्थिक बोझ बढ़ जाता है. एनबीपीडीसीएल के बिजेनस प्लान के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-17 में 5.10 लाख. 2017-18 में 9.10 लाख 2018- 19 में कंपनी ने 14.10 लाख पंप सेटों को कनेक्शन देने की योजना बनाई है. इसके लिए अलग से फीडर का निर्माण होगा. कृषि फीडर को रोजाना निर्बाध छह से आठ घंटे बिजली मिलेगी. यानी पटवन के लिए रोजाना छह से आठ घंटे बिजली मिलेगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार पूरे बिहार को तीन भाग में बांटकर कृषि फीडर को बिजली की आपूर्ति होगी. फीडर निर्माण की प्रक्रिया शु्रु हो गयी है. तत्काल मौजूदा फीडर से ही बिजली की आपूर्ति होगी. जब अलग से फीडर बनकर तैयार हो जाएगा तब उससे जोड़ दिया जाएगा. कृषि फीडर तैयार हो जाने पर 1000 मिलियन यूनिट बिजली की जरुरत होगी. इन जिलों के किसानों को मिलेगा लाभपूर्वी और पश्चिमी चंपारण. गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी. मुजफ्फरपुर, दरभंगा. समस्तीपुर, मधुबनी, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










