इस बार मोदी- ओबामा में भी लड़ेगा पेच

Updated at :11 Jan 2016 6:31 PM
विज्ञापन
इस बार मोदी- ओबामा में भी लड़ेगा पेच

इस बार मोदी- आेबामा में भी लड़ेगा पेच तरह-तरह की पतंगों को पेच के बाद होगा खूब भक्काटाबाजीराव मस्तानी, छोटा भीम व पैराशूट पतंग भरेगी नभ में उड़ानफोटो – 9गोपालगंज. आसमान में पतंगों के पेच भक्काटा की गूंज इस बात की ओर इशारा कर रही है कि मकर संक्रांति अब नजदीकी है. घरों में संक्रांति […]

विज्ञापन

इस बार मोदी- आेबामा में भी लड़ेगा पेच तरह-तरह की पतंगों को पेच के बाद होगा खूब भक्काटाबाजीराव मस्तानी, छोटा भीम व पैराशूट पतंग भरेगी नभ में उड़ानफोटो – 9गोपालगंज. आसमान में पतंगों के पेच भक्काटा की गूंज इस बात की ओर इशारा कर रही है कि मकर संक्रांति अब नजदीकी है. घरों में संक्रांति की तैयारी में जहां गुड़ की पट्टी, तिलवा की खुशबू लोगों को ललचा रही है, वही बाजार में आयी रंग-बिरंगी और डिजाइनर पतंगों ने भी खूब माहौल बनाया है. इस बीच मोदी और ओबामा की दोस्ती का रंग भी पतंगों पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. इन दोनों हस्तियों के चित्रों वाली पतंगों में भी पेच लड़ेगा. पतंग पर स्वच्छता अभियान की झलकहर ओर मोदी-ओबामा को हाथ मिलाते, मोदी का स्वच्छता अभियान, ओबामा की पगड़ी पहने तसवीर आदि पतंगों पर छायी हुई है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार खिचड़ी पर मोदी और ओबामा की दोस्ती आसमान में भी नजर आयेगी. मौनिया चौक, पुरानी चौक, बड़ी बाजार आदि जगहों पर मोदी-ओबामा के साथ-साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, शाहरूख, दीपिका पादुकोण, बाजीराव मस्तानी फिल्म के पोस्टर वाली पतंग भी लोगों को लुभा रही है. कागज व प्लास्टिक के अलावा पतले कपड़े की तिकोनी, कटोली, जिगजैग व काफी बड़ी पतंगे बाजार में हैं, जिनकी कीमत तीन रुपये से 250 रुपये तक जहां बाजार में पतंग व मंझे में विविधता दिख रही है. वहीं, काइट पैराशूट की भी खरीदारी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन