सीबीएसइ स्कूलों के पास फास्ट फूड बक्रिी पर रोक

Updated at :11 Jan 2016 6:31 PM
विज्ञापन
सीबीएसइ स्कूलों के पास फास्ट फूड बक्रिी पर रोक

सीबीएसइ स्कूलों के पास फास्ट फूड बिक्री पर रोक सर्वे के आधार पर केंद्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग ने लगायी रोक स्कूलों के दो सौ मीटर की परिधि में नहीं लगेंगी फास्ट फूड की दुकानें फोटो न. 1संवाददाता, गोपालगंज अब सीबीएसइ स्कूलों के दो सौ मीटर के दायरे में फास्ट फूड और जंक फूड […]

विज्ञापन

सीबीएसइ स्कूलों के पास फास्ट फूड बिक्री पर रोक सर्वे के आधार पर केंद्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग ने लगायी रोक स्कूलों के दो सौ मीटर की परिधि में नहीं लगेंगी फास्ट फूड की दुकानें फोटो न. 1संवाददाता, गोपालगंज अब सीबीएसइ स्कूलों के दो सौ मीटर के दायरे में फास्ट फूड और जंक फूड नहीं बिकेगा. सीबीएसइ बोर्ड ने स्कूलों के पास फास्ट फूड की दुकान बंद कराने का आदेश भेजा है. केंद्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की ओर से एक सर्वे भी कराया गया है. इसमें स्कूली बच्चों में टाइप-टू डायबिटीज की बात सामने आयी है. यही वजह है कि सीबीएसइ स्कूलों ने सर्कुलर जारी कर स्कूल कैंटीन के साथ ही दो सौ मीटर की परिधि में फास्ट फूड की उपलब्धता पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट में यह सामने आया है कि फास्ट फूड के जरिये बच्चे प्रतिदिन जरूरत से अधिक मात्रा में नमक ग्रहण कर रहें हैं. यही वजह है कि 10 से 12 साल तक के बच्चों में भी डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही बच्चे हाइपरटेंशन, क्रांनिक इफ्लेमेंशन आदि की चपेट में आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन