कल से लगेगा विलंब शुल्क

Updated at :11 Jan 2016 6:31 PM
विज्ञापन
कल से लगेगा विलंब शुल्क

कल से लगेगा विलंब शुल्क अब इंटर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए देना होगा सौ रुपये विलंब शुल्क विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक भरे जायेंगे फॉर्म इंटरमीडिएट : बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने का आज आखिरी दिनफोटो न. 2 इंट्रो- इंटरमीडिएट का फाॅर्म भरने का मंगलवार को आखिरी दिन है. वंचित रह […]

विज्ञापन

कल से लगेगा विलंब शुल्क अब इंटर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए देना होगा सौ रुपये विलंब शुल्क विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक भरे जायेंगे फॉर्म इंटरमीडिएट : बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने का आज आखिरी दिनफोटो न. 2 इंट्रो- इंटरमीडिएट का फाॅर्म भरने का मंगलवार को आखिरी दिन है. वंचित रह गये छात्र-छात्राओं का बुधवार से सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जायेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समित ने 12 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की थी. विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक ही परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. प्लस- टू स्कूलों में 29 जनवरी से फॉर्म भरे जा रहे हैं. अबतक 80 प्रतिशत फॉर्म भरे जा चुके हैं. संवाददाता, गोपालगंज अगर आप इंटरमीडिएट के छात्र हैं और परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं, तो मंगलवार को स्कूल जाकर भर दें. बुधवार से सौ रुपये विलंब शुल्क देना पड़ेगा बिहार विद्यालय परीक्षा समित ने 12 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर तिथि निर्धारित की है. विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक ही परीक्षा फॉर्म भरे जायेंगे. प्लस- टू स्कूलों में 29 जनवरी से परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं. स्कूलों में अबतक 80 फीसदी छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरे जा चुके हैं. जिला शिक्षा विभाग ने रजिस्ट्रेशन करानेवाले छात्र-छात्राओं को ही फॉर्म भरने को कहा है. फॉर्म भरने से वंचित छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते. विद्यालय परीक्षा समिति ने आठ जनवरी तक ही बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी, लेकिन अवकाश पड़ने के कारण परीक्षा समिति ने 12 जनवरी तक तिथि बढ़ा दी. शहर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने बताया कि 90 फीसदी छात्र-छात्राओं के फॉर्म भरे जा चुके हैं. शेष छात्रों के फॉर्म मंगलवार तक पूरा कर लिये जाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, रामरतन शाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एसएस बालिका प्लस- टू स्कूल, अब्दुल गफूर प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, बीएम इंटर कॉलेज आदि ने फॉर्म भरने का कार्य 90 फीसदी तक पूरा कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन