केला तोड़ने पर बंधक बना बेरहमी से पीटा

गोपालगंज : केला तोड़ना महिला और उसकी बेटी को महंगा पड़ा. पड़ोसियों ने बंधक बना कर उनकी बेरहमी से पिटाई की. बचाने पहुंचे पति समेत दो लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज […]
गोपालगंज : केला तोड़ना महिला और उसकी बेटी को महंगा पड़ा. पड़ोसियों ने बंधक बना कर उनकी बेरहमी से पिटाई की. बचाने पहुंचे पति समेत दो लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को उचकागांव थाने के लखना खास गांव के शिवपूजन चौधरी की पत्नी अवतरिया देवी घर के पास विवादित स्थल से केला तोड़ने गयी थी.
इसका विरोध पड़ोसियों ने किया. विरोध के बावजूद केला तोड़ने पर मां और उसकी पुत्री सरिता देवी को कमरे में बंद कर दिया गया. पड़ोसियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की. बचाने पहुंचे पति और गांव के बलिस्टर चौधरी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घटना के बाद परिजन दहशत में हैं. वहीं, पुलिस ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










