जदयू नेता बयान छोड़ अपराध नियंत्रण पर दें ध्यान : हम

Updated at :10 Jan 2016 9:56 PM
विज्ञापन
जदयू नेता बयान छोड़ अपराध नियंत्रण पर दें ध्यान : हम

जदयू नेता बयान छोड़ अपराध नियंत्रण पर दें ध्यान : हमसंवाददाता, पटना हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जदयू नेता बयानबाजी छोड़ अपराध नियंत्रण पर ध्यान दें तो बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला जा सकता है. जदयू का उद्देशय अपराधियों को संरक्षण देना है. जिस मुन्नी देवी को हम […]

विज्ञापन

जदयू नेता बयान छोड़ अपराध नियंत्रण पर दें ध्यान : हमसंवाददाता, पटना हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जदयू नेता बयानबाजी छोड़ अपराध नियंत्रण पर ध्यान दें तो बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला जा सकता है. जदयू का उद्देशय अपराधियों को संरक्षण देना है. जिस मुन्नी देवी को हम का सदस्य बताया जा रहा है वह हम की सदस्य नहीं है. जिस समय का जिक्र किया जा रहा है उस समय पार्टी अस्तित्व में नहीं आयी थी, तो सदस्यता की बात कहां से आ गयी. 28 जुलाई 2015 को हम अस्तित्व में आया, जबकि जो तस्वीर दिखायी जा रही है वो दो अप्रैल की है. उस समय जीतन राम मांझी जदयू के विधायक थे. एक फोटो में मुन्नी देवी जदयू नेता संजय झा के साथ स्वेटर पहने नजर आ रही है. जदयू वाले इसे लोकसभा चुनाव के समय का बता रहे हैं, जबकि लोकसभा चुनाव के समय काफी गर्मी थी, ऐसे में स्वेटर वाली तस्वीर लोकसभा के समय की कैसे हो सकती है? वास्तव में ये तस्वीर इस विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन की जीत के बाद संजय झा के अभिनंदन की है. वहीं, दूसरी तस्वीर में मुन्नी देवी व उनके पति जदयू की टोपी पहन के जदयू का झंडा लहरा रहे हैं. अपराधी किसी भी दल से संबंध रखता हों, उसपर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ता विजय यादव, श्रीप्रकाश मालाकर व नंदलाल मांझी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन