राओनिक ने फाइनल में फेडरर को हराया

Updated at :10 Jan 2016 9:23 PM
विज्ञापन
राओनिक ने फाइनल में फेडरर को हराया

राओनिक ने फाइनल में फेडरर को हरायाब्रिसबेन. अपनी ताकतवर सर्विस के लिए पहचाने जानेवाले कनाडा के मिलोस राओनिक ने रोजर फेडरर को रविवार को यहां 6-4, 6-4 से हरा कर ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. 25 साल के राओनिक ने 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर की सर्विस दोनों सेट में एक-एक […]

विज्ञापन

राओनिक ने फाइनल में फेडरर को हरायाब्रिसबेन. अपनी ताकतवर सर्विस के लिए पहचाने जानेवाले कनाडा के मिलोस राओनिक ने रोजर फेडरर को रविवार को यहां 6-4, 6-4 से हरा कर ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. 25 साल के राओनिक ने 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर की सर्विस दोनों सेट में एक-एक बार तोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया. फेडरर के खिलाफ 11 मैचों में यह राओनिक की सिर्फ दूसरी जीत है. उनका यह एटीपी टूर पर आठवां खिताब है. पिछले साल इसी टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें फेडरर के खिलाफ तीन सेट में शिकस्त का सामना करना पड़ा था.———–बीसीसीआइ ने सीएसके को 15.67 करोड़ का भुगतान किया नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नवीनतम भुगतान के तहत निलंबित आइपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसएके) को इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र की केंद्रीय अधिकार आय में से उसके हिस्से के 15 करोड़, 67 लाख रुपये का भुगतान किया है. बीसीसीआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 लाख रुपये या इससे अधिक के भुगतान की जो सूची डाली गयी है उसके अनुसार सीएसके को केंद्रीय अधिकार आय से तीसरी किस्त के तौर पर 15 करोड़, 67 लाख 50,000 रुपये का भुगतान किया गया है. भुगतान की इस सूची से पता चला है कि बीसीसीआइ ने कूकाबूरा स्पोर्ट्स इंडिया को आगामी विश्व टी-20 चैंपियनशिप के दौरान इस्तेमाल होनेवाली सफेद कूकाबूरा गेंदों के लिए 58 लाख, 12 हजार रुपये का भुगतान किया है. जम्मू एवं कश्मीर रणजी ट्रॉफी टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि बीसीसीआइ ने 2014-15 रणजी ट्रॉफी सत्र की मैच फीस, सब्सिडी और अन्य खर्चों के लिए 88 लाख से अधिक की राशि को स्वीकृति दी है. हैदराबाद, बंगाल और गुजरात जैसे कुछ बड़े राज्य संघों को ‘संघ को दी जानेवाली राशि में से अतिरिक्त अग्रिम भुगतान’ के तौर पर आठ करोड़ 43 लाख रुपये दिये गये हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 13 लाख, 70 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग छह करोड़ 69 लाख रुपये) का भुगतान आइपीएल 2014 के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करने की फीस के तौर पर किया गया है.——–जोशना जीती, दीपिका पहले दौर में हारींन्यूयॉर्क. जोशना चिनप्पा ने यहां टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस स्क्वॉश टूर्नामेंट के पहले दौर में मिस्र की वाइल्ड कार्ड धारक केंजी एल डेफ्रावी को हराया, जबकि भारत की 13वीं वरीय दीपिका पल्लीकल को क्वालिफायर मरियम मेतवाली के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा. मरियम ने सीधे गेम में दीपिका को 11-7, 12-10, 11-6 से हराया. जोशना की शुरुआत सकारात्मक रही और इस 15वीं वरीय खिलाड़ी ने पहले दौर में केंजी को 59 मिनट में 8-11, 11-8, 11-8, 11-7 से शिकस्त दी. जोशना को अगले दौर में मिस्र की ही पांचवीं वरीय ओमनेया अब्देल कावी का सामना करना है.———वावरिंका की चेन्नई ओपन में खिताबी हैटट्रिकचेन्नई. शीर्ष वरीय स्टेन वावरिंका ने रविवार को यहां बोर्ना कोरिच को फाइनल में आसानी से हरा कर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताबी हैटट्रिक पूरी की. दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और दो बार के गत चैंपियन वावरिंका ने दुनिया के 44वें नंबर के खिलाड़ी कोरिच को एक घंटे और 26 मिनट में सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया. वावरिंका ने इस दौरान चेन्नई में जीत के अपने क्रम को 12 मैचों तक पहुंचाया. स्विट्जरलैंड के दो बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन वावरिंका ने पहले सेट के छठे गेम में कोरिच की सर्विस तोड़ी और फिर पांच ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए अपनी सर्विस बरकरार रख कर बढ़त को 5-2 तक पहुंचाया. कोरिच ने इसके बाद अपनी सर्विस बचायी, जबकि वावरिंका ने भी अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट जीत लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन