स्कोरर की भूमिका में नजर आ रहे सुशील मोदी : संजय सिंह

Updated at :10 Jan 2016 8:50 PM
विज्ञापन
स्कोरर की भूमिका में नजर आ रहे सुशील मोदी : संजय सिंह

स्कोरर की भूमिका में नजर आ रहे सुशील मोदी : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदूय के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी इन दिनों स्कोरर का काम कर रहे हैं. जिस तरह से मैच में स्कोरर होते हैं, उसी तरह से सुशील मोदी भी बैठ कर स्कोर बना रहे […]

विज्ञापन

स्कोरर की भूमिका में नजर आ रहे सुशील मोदी : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदूय के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी इन दिनों स्कोरर का काम कर रहे हैं. जिस तरह से मैच में स्कोरर होते हैं, उसी तरह से सुशील मोदी भी बैठ कर स्कोर बना रहे हैं. बिहार भाजपा ने सुशील मोदी को इन दिनों इसी काम में लगा रखा है. बिहार में कितने अपराध हुए, कितनी हत्याएं हुई, कितने लोग से छिनतई हुई ? इन सब पर सुशील मोदी को नजर रखने का निर्देश दिया गया है. सुशील मोदी लगता है कि स्वयंभू डीआईजी बने हुए हैं कि काम किसी का और कर कोई और रहा है. सुशील मोदी को बिहार के विकास की वो तसवीर नजर नहीं आती है, जिसमें बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है. सुशील मोदी नाकारात्मक तसवीर पेश कर रहे हैं और देश-दुनिया के सामने बिहार की छवि को खराब कर रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी ने अब तक नहीं बताया कि मुन्नी देवी से उनके घटक दल हम का क्या रिश्ता है? सुशील मोदी ने जीतनराम मांझी से भी सफाई नहीं मांगी कि मुन्नी देवी से उनके दल का क्या संबंध है? अब तक अपने घटक दल के साथ रिश्ता बना कर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी पूरे बिहार में घूम-घूम कर सिर्फ अधिकारियों के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं, जबकि बिहार के अधिकारी पूरे देश में बेहतर काम के लिए जाने जाते हैं. सुशील मोदी अपने बयान से लगातार बिहार पुलिस पर हमला करते हैं जबकि हाल के अापराधिक घटनाओं में बिहार की पुलिस ने खूब कामयाबी पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन