राजकीय समारोह में गुलाम सरवर को दी गयी श्रद्धांजलि

राजकीय समारोह में गुलाम सरवर को दी गयी श्रद्धांजलिसंवाददाता, पटनाराजकीय समाराेह का आयोजन कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. गुलाम सरवर को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जहां उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व सांसद डा ऐजाज अली, राज्य नागरिक परिषद पूर्व महासचिव छोटु सिंह, अल्पसंख्यक आयोग […]
राजकीय समारोह में गुलाम सरवर को दी गयी श्रद्धांजलिसंवाददाता, पटनाराजकीय समाराेह का आयोजन कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. गुलाम सरवर को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जहां उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व सांसद डा ऐजाज अली, राज्य नागरिक परिषद पूर्व महासचिव छोटु सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार कुलवंत सिंह सलुजा, राजनीतिक कार्यकर्ता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, शिवशंकर निषाद, अशगर अली, मुकेश सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. गुलाम सरवर के चित्र पर माल्र्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की. इस अवसर पर स्व. गुलाम सरवर की पुत्री मलिका बानों, तारा बानों सहित उनके अन्य परिजन एवं संबंधी उपस्थित थे. स्व0 सरवर बिहार सरकार में मंत्री, विधान सभा के अध्यक्ष एवं जाने माने पत्रकार भी रह चुके हैं. सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने इस अवसर पर भजन, किर्तन का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










