राज्य को बदनाम करने की हो रही ओछी राजनीति: तेजस्वी

Updated at :10 Jan 2016 8:01 PM
विज्ञापन
राज्य को बदनाम करने की हो रही ओछी राजनीति: तेजस्वी

राज्य को बदनाम करने की हो रही ओछी राजनीति: तेजस्वीसंवाददाता, पटनाउप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य को बदनाम करने के लिए विपक्ष नेता ओछी राजनीति कर रहे हैं. इससे राज्य की गरिमामयी धरती बदनाम हो रही है. विपक्ष की ऐसी राजनीतिक साजीश को नाकाम किया जायेगा. वे श्री कृष्ण स्मारक भवन […]

विज्ञापन

राज्य को बदनाम करने की हो रही ओछी राजनीति: तेजस्वीसंवाददाता, पटनाउप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य को बदनाम करने के लिए विपक्ष नेता ओछी राजनीति कर रहे हैं. इससे राज्य की गरिमामयी धरती बदनाम हो रही है. विपक्ष की ऐसी राजनीतिक साजीश को नाकाम किया जायेगा. वे श्री कृष्ण स्मारक भवन में स्व. गुलाम सरवर की जयंतर समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा है कि हमसब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व में मिलजुलकर राज्य में न्याय के साथ विकास करेंगे. राज्य सरकार अपराधी तत्वों से सख्ती से निबटेगी. श्री यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति से बिहार और देश का हीत नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ हमलोग जुटे हैं. आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों को सख्ती से निबटा जायेगा. पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष पूराने दौर की रणनीति काे अपनाकर राज्य को बदनाम कर रहा है. उन्हें राज्यहीत में सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन