केरल को हरा झारखंड सुपरलीग में

Updated at :10 Jan 2016 6:42 PM
विज्ञापन
केरल को हरा झारखंड सुपरलीग में

केरल को हरा झारखंड सुपरलीग मेंकोच्चि. झारखंड ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से रविवार को यहां केरल को छह विकेट से हरा कर सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी से सुपरलीग में जगह बनायी. केरल पहले ही सुपर लीग में पहुंच चुका था, लेकिन झारखंड के लिए अगले दौर में […]

विज्ञापन

केरल को हरा झारखंड सुपरलीग मेंकोच्चि. झारखंड ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से रविवार को यहां केरल को छह विकेट से हरा कर सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी से सुपरलीग में जगह बनायी. केरल पहले ही सुपर लीग में पहुंच चुका था, लेकिन झारखंड के लिए अगले दौर में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था़ इन दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीत कर सुपरलीग में प्रवेश किया, लेकिन केरल बेहतर रन गति के कारण ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा. केरल ने रविवार को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 169 रन बनाये़ झारखंड ने 19 ओवरों में चार विकेट पर 174 रन बनाये और मैच जीत लिया. केरल की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 87 रन बनाये, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं. उन्होंने रोहन प्रेम (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की. इन दोनों के अलावा केरल का कोई भी अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया. झारखंड के लिए शाहबाज नदीम ने तीन, जबकि प्रकाश सीत ने दो विकेट लिये. झारखंड को लक्ष्य तक पहुंचाने में इशांक जग्गी (नाबाद 45) और कौशल सिंह (नाबाद 33) ने अहम भूमिका निभायी. इनके अलावा सौरभ तिवारी ने 29 और सुमित कुमार ने 27 रनों का योगदान दिया. केरल के लिए फाबिद अहमद ने 20 रन देकर दो विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन