यदुवंशी सम्मेलन में एकजुट होने की अपील

यदुवंशी सम्मेलन में एकजुट होने की अपील फोटो न. 15 मीरगंज. मीरगंज नगर के समीप नरैनिया भारतीय स्टेट बैंक के पास जिला पार्षद के आवास पर प्रखंड स्तरीय यादव सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के चर्चित यदुवंशियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीम यादव तथा मंच संचालन संतोष यादव ने किया. […]
यदुवंशी सम्मेलन में एकजुट होने की अपील फोटो न. 15 मीरगंज. मीरगंज नगर के समीप नरैनिया भारतीय स्टेट बैंक के पास जिला पार्षद के आवास पर प्रखंड स्तरीय यादव सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के चर्चित यदुवंशियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीम यादव तथा मंच संचालन संतोष यादव ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए आनंद यादव, धनंजय यादव, अरविंद यादव, ऊधो यादव, सुरेश चौधरी, राजकिशोर यादव, राकेश यादव, दिवाकर यादव, विंदा यादव, भरत चौधरी, प्रो रामइकबाल यादव ने यादव समाज से एकजुट होने की अपील की. मुखिया सुरेश चौधरी ने कहा कि यदि यादव समाज एकजुट हो जाये, तो बिहार ही नहीं हस्तिनापुर में भी उनकी आवाज सुनी जायेगी. वहीं, युवा नेता रामइकबाल यादव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे यदुवंशी भाइयों के दुख और सुख में शामिल हों तथा दर्द बांटने का काम करें. इस मौके पर राजाराम चौधरी, पप्पू यादव, हरेंद्र यादव, डॉ रामानंद यादव, पारस यादव, मुखिया कृष्णा चौधरी, गामा यादव, राजू यादव, व्यास चौधरी, डॉ एचपी यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










