मुस्कान केफेसबुक जाल में फंस कर गंवायी मोबाइल व्यवसायी ने जान

Updated at :10 Jan 2016 6:27 PM
विज्ञापन
मुस्कान केफेसबुक जाल में फंस कर गंवायी मोबाइल व्यवसायी ने जान

मुस्कान केफेसबुक जाल में फंस कर गंवायी मोबाइल व्यवसायी ने जान उत्तरप्रदेश के कुशीनगर एसपी ने अमर केसरी हत्याकांड का किया खुलासा युवती के जाल में फंस चार लड़के कर चुके हैं शादी, कई लगा रखे थे नंबर मीरगंज के व्यवसायी को फंसाने के बाद दोस्त के साथ मिल कर की थी हत्या प्रभात फॉलोअप […]

विज्ञापन

मुस्कान केफेसबुक जाल में फंस कर गंवायी मोबाइल व्यवसायी ने जान उत्तरप्रदेश के कुशीनगर एसपी ने अमर केसरी हत्याकांड का किया खुलासा युवती के जाल में फंस चार लड़के कर चुके हैं शादी, कई लगा रखे थे नंबर मीरगंज के व्यवसायी को फंसाने के बाद दोस्त के साथ मिल कर की थी हत्या प्रभात फॉलोअप फोटो न. 16 संवाददाता, मीरगंज 25 साल की मुस्कान अपनी खूबसूरती के दम पर चार शादियां कर चुकी है. फेसबुक के जरिये कई युवक शादी करने के लिए नंबर में थे. मुस्कान वैसे युवाओं को अपने जाल में शादी के लिए फंसाती थी, जो काफी पैसेवाला हो. फेसबुक पर ही मुस्कान के साथ मीरगंज का मोबाइल व्यवसायी अमर केसरी की दोस्ती हुई थी. दोस्ती के कारण दोनों के बीच नजदीकी इतनी बढ़ी कि दूर तक बुलाने पर चला जाता था. मोबाइल व्यवसायी से मुस्कान काफी पैसे ले चुकी थी. उसे अब दूसरे अमीर दोस्त की तलाश थी, जिससे वह मोटी रकम वसूल सके. इस बीच मुस्कान के साथ मोहन नामक युवक उसके झांसे में आ गया. उसे उसने अपना कथित पति बना लिया. दोनों के बीच मोबाइल व्यवसायी अमर केसरी कांटा बनने लगा. मुस्कान की शिकायत पर मोहन ने मोबाइल व्यवसायी की हत्या का प्लान तैयार किया. साजिश के तहत युवती ने तमकुही मिलने के लिए अमर केसरी को बुलाया. तमकुही पहुंचते ही दोनों ने मिल कर मोबाइल व्यवसायी को कब्जे में कर नशीला दवा पिला दी. छह नवंबर की रात ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी. शव को ठिकाने लगाने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया गया था. फेसबुक पर कई युवा झांसे में आये : एसपी यूपी के कुशीनगर जिले के एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मुस्कान की फेसबुक पर खूबसूरत तसवीर देख कर कई युवा फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं. मुस्कान हर रोज फेसबुक पर नये – नये युवाओं से चैटिंग करती थी. फेसबुक के जरिये अपने जाल में फंसा अबतक कई युवाओं से शादी भी कर चुकी है. मीरगंज का मोबाइल व्यवसायी पांचवां पति बनने को तैयार था. जेल की सलाखों में भेजी गयी मुस्कान फेसबुक पर युवाओं को प्यार के जाल में फंसाने वाली मुस्कान को आखिरकार पुलिस के शिकंजे में फंसना पड़ा. तरेया सुजान थाने की पुलिस ने मुस्कान और उसके कथित पति मोहन को पूछताछ के बाद जेल भेजा दिया. कुशीनगर जिले के एसपी अतुल शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए अनजान लड़कियों के साथ फेसबुक पर दोस्ती नहीं करने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन