ट्रैक्टर से कुचल कर माली की मौत

Updated at :10 Jan 2016 6:27 PM
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचल कर माली की मौत

ट्रैक्टर से कुचल कर माली की मौत बैकुंठपुर. एकडेरवां गांव के पास ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार फूल बेचने वाले माली की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक दिघवा-दुबौली मठिया गांव के बच्चा लाल […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल कर माली की मौत बैकुंठपुर. एकडेरवां गांव के पास ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार फूल बेचने वाले माली की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक दिघवा-दुबौली मठिया गांव के बच्चा लाल माली का पुत्र कैलाश मांझी था. शनिवार की शाम को बाजार से सामान खरीद कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर भी सड़क पर पलट गया. रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन