मन का खौफ ह्यग्राफ गेमह्ण से खत्म नहीं होगा : नंदकिशोर

Updated at :09 Jan 2016 8:46 PM
विज्ञापन
मन का खौफ ह्यग्राफ गेमह्ण से खत्म नहीं होगा : नंदकिशोर

मन का खौफ ‘ग्राफ गेम’ से खत्म नहीं होगा : नंदकिशोर संवाददाता, पटनाभाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों से लगातार हारती दिख रही है. अब हार छुपाने को बिहार में ‘ग्राफ गेम’ खेला जा रहा है . ‘ग्राफ गेम’ से बिहार […]

विज्ञापन

मन का खौफ ‘ग्राफ गेम’ से खत्म नहीं होगा : नंदकिशोर संवाददाता, पटनाभाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों से लगातार हारती दिख रही है. अब हार छुपाने को बिहार में ‘ग्राफ गेम’ खेला जा रहा है . ‘ग्राफ गेम’ से बिहार के जन–जन के मन में नयी सरकार के गठन के बाद बढ़ी घटनाओं से बैठा खौफ खत्म नहीं होनेवाला है. सरकार को ‘ग्राफ गेम’ का जवाब भी अपराधियों ने 24 घंटे के भीतर ही दिया है. वैशाली में पुलिस वर्दी में सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक राय की हत्या यह साबित करने को काफी है कि सरकार के किसी भी दिखावटी प्रयास से अपराधी डरे नहीं हैं, बल्कि खौफ बढ़ता ही जा रहा है. ग्राफ गेम से अपराध को कंट्रोल बताती सरकार को जवाब देना होगा कि पुलिस की वरदी से अपराधी क्यों नहीं डर रहे हैं. आखिर, इन अपराधियों को संरक्षित कौन कर रहा है. हत्या के बाद अपराधी हथियार भी साथ ले जा रहे हैं. वैशाली में सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक राय की हत्या पिछले कुछ माह में अपराधियों के लगातार निशाने पर आ रहे पुलिसकर्मियों की हत्या की अगली कड़ी ही है. सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति के कारण पहले भी पुलिसकर्मियों के हत्याारे आजाद रहे हैं. अब कानून व्यवस्था को संधारित करनेवाली बिहार पुलिस के अधिकारी–सिपाही ही मारे जा रहे हैं, तो सवाल जरूर उठेगा कि आम जन को बचायेगा कौन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन