ईं भट्ठे पर छापेमारी को गयी पुलिस पर हमला, एएसआइ घायल

Updated at :09 Jan 2016 8:29 PM
विज्ञापन
ईं भट्ठे पर छापेमारी को गयी पुलिस पर हमला, एएसआइ घायल

ईं भट्ठे पर छापेमारी को गयी पुलिस पर हमला, एएसआइ घायल विजयीपुर थाने के बिजली चक बेलवा गांव में छापेमारी करने गयी थी पुलिस बदमाशों ने एएसआइ का सर्विस रिवॉल्वर भी छीना, यूपी की तरफ भागे अपराधी गोपालगंज. ईंट भट्ठे पर अपराधियों के होने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची विजयीपुर थाने की पुलिस टीम […]

विज्ञापन

ईं भट्ठे पर छापेमारी को गयी पुलिस पर हमला, एएसआइ घायल विजयीपुर थाने के बिजली चक बेलवा गांव में छापेमारी करने गयी थी पुलिस बदमाशों ने एएसआइ का सर्विस रिवॉल्वर भी छीना, यूपी की तरफ भागे अपराधी गोपालगंज. ईंट भट्ठे पर अपराधियों के होने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची विजयीपुर थाने की पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. बदमाशों ने एएसआइ शिशुपाल सिंह को पीट-पीट कर घायल कर दिया है. घायल एएसआइ को इलाज के लिए विजयीपुर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की पुष्टि करते हुए गोपालगंज की एसपी निताश गुड़िया ने की है. विजयीपुर, भोरे, श्रीपुर और फुलवरिया थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गयाहै. शनिवार की शाम में विजयीपुर थाने के बिजली चक बेलवा गांव में ईंट भट्ठे पर बदमाशों के होने की सूचना पर एएसआइ शिवपाल सिंह पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे. पुलिस की संख्या कम होने के कारण बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले के दौरान एएसआइ के घायल होने पर सर्विस रिवॉल्वर भी छीन लिया गया. एएसआइ पर जानलेवा हमला देख अन्य पुलिस कर्मी और चौकीदार भाग खड़े हुए. सूचना पाकर विजयीपुर के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भोरे के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस से घिरे देख बदमाश एएसआइ की सर्विस रिवॉल्वर फेंक कर यूपी की तरफ भाग निकले. एसपी निताशा ने कहा कि घायल एएसआइ का इलाज विजयीपुर अस्पताल में चल रहा है. उनकी स्थिति सामान्य है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने शुरू की वाहनों की जांच पुलिस अधिकारी पर हुए हमले के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वाहन जांच शुरू की गयी है. भोरे-विजयीपुर पथ पर पुलिस टीम वाहनों की सघन जांच कर रही है. दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों की जांच की जा रही है. उधर, फुलवरिया और श्रीपुर ओपी के अलावा कटेया पुलिस को अलर्ट किया गया है. हथुआ के एसडीपीओ मो इम्तेयाज अहमद ने भी घटना की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन