राजमोहन झा ने दी मैथिली साहत्यि को नयी दिशा : कांग्रेस

Updated at :09 Jan 2016 6:37 PM
विज्ञापन
राजमोहन झा ने दी मैथिली साहत्यि को नयी दिशा : कांग्रेस

राजमोहन झा ने दी मैथिली साहित्य को नयी दिशा : कांग्रेसपटना. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मैथिली के प्रसिद्ध साहित्यकार व संपादक राजमोहन झा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है. भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि राजमोहन झा ने अपनी लेखनी से मैथिली साहित्य को नयी […]

विज्ञापन

राजमोहन झा ने दी मैथिली साहित्य को नयी दिशा : कांग्रेसपटना. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मैथिली के प्रसिद्ध साहित्यकार व संपादक राजमोहन झा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है. भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि राजमोहन झा ने अपनी लेखनी से मैथिली साहित्य को नयी दिशा दी. अपने साहित्य में जहां मध्यवर्गीय परिवार को लेकर अपनी रचनाओं का सृजन किया, वहीं दूसरी तरफ उनकी कथाओं में रूढ़ीवादि परंपराओं पर भी व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया. उन्हें मैथिली साहित्य कहानी संग्रह ‘‘आई काल्हि परसू’’ के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार 1996 में दिया गया था. वहीं प्रबोध साहित्य सम्मान व कई अन्य पुरस्कार से सम्मानित हुए. साहित्यकार राजमोहन झा के निधन पर विधायक भावना झा, पूर्व विधायक डाॅ हरखु झा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एच के वर्मा, सुमन कुमार मल्लिक, राजेश राठौर, लाल बाबू लाल, प्रो वीणा कर्ण सहित कई नेताओं ने शोक जताया है. उनके निधन से मैथिली साहित्य की अपूरणीय क्षति हुई है. स्व राजमोहन झा मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार प्रो हरिमोहन झा के पुत्र थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन