राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए टीम पटना रवाना

Updated at :09 Jan 2016 6:36 PM
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए टीम पटना रवाना

राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए टीम पटना रवाना फोटो 21भोरे. राज्यस्तरीय कुश्ती में भाग लेने के लिए गोपालगंज से चयनित टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हो गयी. 35 वीं पुरुष सब जूनियर, जूनियर, फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन तथा 5 वीं महिला राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए जिला कुश्ती संघ ने ट्रायल के बाद 11 लड़कों […]

विज्ञापन

राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए टीम पटना रवाना फोटो 21भोरे. राज्यस्तरीय कुश्ती में भाग लेने के लिए गोपालगंज से चयनित टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हो गयी. 35 वीं पुरुष सब जूनियर, जूनियर, फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन तथा 5 वीं महिला राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए जिला कुश्ती संघ ने ट्रायल के बाद 11 लड़कों एवं दो लड़कियों का चयन किया. इनमें 42 किग्रा वर्ग में भोरे के अक्षय कुमार सहनी, 46 किग्रा वर्ग में फुलवरिया के बिट्टू कुमार यादव, 50 किग्रा वर्ग में भोरे के मुन्ना कुमार सिंह, 54 किग्रा वर्ग में भोरे के दीपक कुमार सहनी, 58 किग्रा वर्ग में फुलवरिया के धनंजय कुमार, 63 किग्रा वर्ग में विजयीपुर के परवेज खान, 74 किग्रा वर्ग में विजयीपुर के सरफराज आलम, 84 किग्रा वर्ग में कुचायकोट के रितेश कुमार तिवारी, 96 किग्रा वर्ग में भोरे के विजय प्रकाश को चयनित किया गया था. वहीं, सब जूनियर महिला वर्ग में 45 किग्रा वर्ग में भोरे की सोनी कुमारी, 40 किग्रा वर्ग में भोरे की नीरज कुमारी का चयन किया गया था. जिला कुश्ती संघ के सचिव राम पूजन सहनी के साथ रवाना किया गया. इस मौके पर डोमनपुर मुखिया कमलेश प्रसाद, कैलाश बारी, भागीरथी प्रसाद, मैनेजर राम, हरिनारायण सहनी, विपीन सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन