प्रो वीसी लीलाचंद साहा को वीर कुंअर सिंह विवि के कुलपति का प्रभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:23 PM
प्रो वीसी लीलाचंद साहा को वीर कुंअर सिंह विवि के कुलपति का प्रभारराज्यपाल ने दिया आदेशप्रो लीलाचंद साहा वीर कुंअर सिंह विवि, आरा के प्रभारी कुलपति होंगे. कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को लीलाचंद साहा को कुलपति के रूप में कार्य करने का आदेश दिया है. श्री साहा वर्तमान में वीर कुंअर सिंह विवि में […]
प्रो वीसी लीलाचंद साहा को वीर कुंअर सिंह विवि के कुलपति का प्रभारराज्यपाल ने दिया आदेशप्रो लीलाचंद साहा वीर कुंअर सिंह विवि, आरा के प्रभारी कुलपति होंगे. कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को लीलाचंद साहा को कुलपति के रूप में कार्य करने का आदेश दिया है. श्री साहा वर्तमान में वीर कुंअर सिंह विवि में प्रति कुलपति के पद पर कार्यरत हैं. यह अधिसूचना राज्यपाल के प्रधान सचिव की ओर से निर्गत कर दी गयी है. इसे अगले आदेश तक तात्कालिक प्रभाव से लागू किया गया है. ज्ञातव्य है कि पटना उच्च न्यायालय ने प्रो मो अजहर हुसैन की वीर कुंअर सिंह विवि के कुलपति के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था. इसके बाद कुलाधिपति सह राज्यपाल ने यह नयी व्यवस्था की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










