1.39 करोड़ के मालिक हैं मंत्री जय कुमार सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:23 PM
1.39 करोड़ के मालिक हैं मंत्री जय कुमार सिंहनकद है 52 हजार, बैंक में हैं 12.24 लाख रुपयेस्कॉर्पियो, फर्चूनर और मारुति कार की करते हैं सवारीसंवाददाता, पटना उद्योग और विज्ञान व प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह का परिवार कुल 1.39 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का मालिक है. मंत्री जय कुमार सिंह के पास नकद 52 […]
1.39 करोड़ के मालिक हैं मंत्री जय कुमार सिंहनकद है 52 हजार, बैंक में हैं 12.24 लाख रुपयेस्कॉर्पियो, फर्चूनर और मारुति कार की करते हैं सवारीसंवाददाता, पटना उद्योग और विज्ञान व प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह का परिवार कुल 1.39 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का मालिक है. मंत्री जय कुमार सिंह के पास नकद 52 हजार रुपये हैं, जबकि बैंक में 12.24 लाख रुपये जमा हैं. उनके नाम पर छह लाख की एलआइसी पॉलिसी भी है. गाड़ियों के मामले में मंत्री जी के पास स्कॉर्पियो, फर्चूनर और मारुति कार है, जबकि 4.65 लाख रुपये के सोने की अंगूठी, चैन, चांदी के सिक्के हैं. मंत्री जय कुमार सिंह की पत्नी के पास 9.25 लाख रुपये की ज्वेलरी है. साथ ही उनके नाम पर कुल 6.25 लाख की तीन पॉलिसियां भी है. इसके अलावा मंत्री जी के पास 52.99 लाख की पटना में जमीन है. मंत्री जय कुमार सिंह के नाम पर बिहार विधानसभा और एसबीआइ सासाराम में 39.31 लाख रुपये लोन भी है. इसके अलावा मंत्री जी की दोनों संतानों के बैंक एकाउंट में 12 हजार और 10 हजार रुपये जमा हैं और दोनों की ही एक-एक लाख की पॉलिसी भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










