संपत्ति का ब्योरा: मंत्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:23 PM

विज्ञापन

संपत्ति का ब्योरा: मंत्रीआलोक कुमार मेहता, मंत्री, सहकारितारिवॉल्वर के शैकीन हैं आलोक मेहता नकद 35 हजार और पत्नी के पास 40 हजार रुपये हैं. पत्नी के पास 220 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी और अपने नाम 70 ग्राम सोना के मालिक हैं. श्री मेहता के बैंक खाता में 1.67 लाख रुपये समेत सभी प्रकार […]

विज्ञापन

संपत्ति का ब्योरा: मंत्रीआलोक कुमार मेहता, मंत्री, सहकारितारिवॉल्वर के शैकीन हैं आलोक मेहता नकद 35 हजार और पत्नी के पास 40 हजार रुपये हैं. पत्नी के पास 220 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी और अपने नाम 70 ग्राम सोना के मालिक हैं. श्री मेहता के बैंक खाता में 1.67 लाख रुपये समेत सभी प्रकार की चल संपत्ति के रूप में 63 लाख 32 हजार रुपये का नॉन बैंकिंग, बॉन्ड और बीमा के रूप में निवेश हैं. श्री मेहता के नाम 90 लाख रुपये कीमत जमीन की तो पत्नी के नाम पर 3.65 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन है. इनकी कुल संपत्ति 5.75 करोड़ रुपये हैं. अवधेश कुमार सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रीदो टैंकर के मालिक अवधेश कुमार सिंह की पत्नी सोना के मामले में धनी हैं. उनके नाम एक किलो सोना है, तो श्री सिंह के पास मात्र 50 ग्राम ही सोना है. 8.86 लाख और पत्नी द्वारा 11.31 लाख रुपये आयकर रिटर्न भरने वाले श्री सिंह के पास अपने नाम पर 28.21 लाख रुपये की जमीन तो पत्नी के नाम एक करोड़ 38 लाख रुपये की जमीन है. अपने और पत्नी के नाम 45.96 लाख रुपये कीमत का व्यावसायिक भवन तो 167.94 लाख कीमत का आवास है. पत्नी और अपने नाम पर उन्होंने 51.85 लाख रुपये का निवेश किया है. श्री सिंह की कुल संपत्ति 5.01 करोड़ की है. राम विचार राय, कृषि मंत्रीहथियार के शौकीन राम विचार राय के पास एक रायफल, एक पिस्टल और एक बंदूक है. वाहन के नाम पर श्री राय के पास 1995 मॉडल की जीप है. चल संपत्ति के रूप में इनके पास 2.69 लाख रुपये बताया गया है, तो अचल संपत्ति के रूप में उनके पास 22.43 लाख रुपये की जमीन और 1.16 लाख रुपये कीमत का एक मकान है. श्री राय के पास मात्र 20 ग्राम सोना है. इनकी कुल संपत्ति 26 लाख 80 हजार रुपये हैं. चंद्रशेखर, आपदा प्रबंधन मंत्रीआपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर के पास वाहन के नाम पर एक बाइक है. हथियार के रूप में एक रायफल के मालिक हैं आपदा प्रबंधन मंत्री. अपने पास 50 ग्राम सोना तो पत्नी के पास दो सौ ग्राम सोना है. 19.98 लाख रुपये के कर्जदार श्री चंद्रशेखर के पास 12 लाख रुपये कीमत की चार बीघा जमीन और सगुना मोड़, दानापुर में 20 लाख रुपये कीमत की जमीन है. इनके पास 76 हजार रुपये नगद और 2.13 लाख रुपये का निवेश दिखाया गया है. इनकी कुल संपत्ति 42 लाख रुपये हैं. मदन सहनी, खाद्य आपूर्ति मंत्री दो वाहनों के मालिक खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी के पास पत्नी, तीन बच्चों के साथ अपने पास जहां सात लाख तीन हजार रुपये नकद हैं, तो उन्होंने बॉन्ड और बीमा में 22.83 लाख रुपये का निवेश किया है. 51.10 लाख रुपये की जमीन और 2.81 लाख कीमत का 225 ग्राम सोना है. वाहनों की कीमत के अलावा श्री सहनी के पास कुल एक करोड़ तीन लाख रुपये की संपत्ति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन