चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:08 PM

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस गोपालगंज. नववर्ष के मौके पर अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस शहर के चप्पे – चप्पे पर तैनात रही. खुद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार शहर के सुरक्षा – व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रहें थे. वहीं पुलिस ने शहर के चौक – चौराहों पर वाहनों की जांच भी. जिसमें […]

विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस गोपालगंज. नववर्ष के मौके पर अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस शहर के चप्पे – चप्पे पर तैनात रही. खुद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार शहर के सुरक्षा – व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रहें थे. वहीं पुलिस ने शहर के चौक – चौराहों पर वाहनों की जांच भी. जिसमें कई वाहन बगैर कागजात के पकड़े गये. आंबेडकर चौक से लेकर थावे रोड़, बंजारी मोड़, मौनिया चौक, हजियापुर, अरार मोड़, स्टेशन रोड़ में पुलिस की तैनाती की गयी थी. दिन पर पुलिस शहर की सड़कों पर गश्त करती रही. शराब की नशे में धुत होकर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गयी. रात में पुलिस को अलर्ट किया गया था. शहर के अलावे आसपास के इलाके में आम दिनों से अलग अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये थे.खास कर आंबेडकर चौक, जंगलिया मोड़, पुरानी चौक, बंजारी मोड़, हजियापुर चौक पर पुलिस को तैनात किया गया था. शहर में शराबियों और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन