लालू का रश्तिेदार बन कर उगाही करनेवाले बाबू के खिलाफ जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM
लालू का रिश्तेदार बन कर उगाही करनेवाले बाबू के खिलाफ जांच शुरूस्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर विभाग ने जांच टीम गठित कीडॉ चंद्रिका राम के नेतृत्व में टीम जल्द सौंपेगी जांच रिपोर्टस्वास्थ्य मंत्री को मैनेज करने के नाम पर ले रहा था रिश्वतप्रभात इंपैक्टसंवाददाता, गोपालगंज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का खुद को रिश्तेदार बता […]
लालू का रिश्तेदार बन कर उगाही करनेवाले बाबू के खिलाफ जांच शुरूस्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर विभाग ने जांच टीम गठित कीडॉ चंद्रिका राम के नेतृत्व में टीम जल्द सौंपेगी जांच रिपोर्टस्वास्थ्य मंत्री को मैनेज करने के नाम पर ले रहा था रिश्वतप्रभात इंपैक्टसंवाददाता, गोपालगंज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का खुद को रिश्तेदार बता कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले बाबू के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के आदेश पर जांच टीम गठित कर दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग से आदेश आते ही सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने थावे के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रिका साह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है. एक सप्ताह के भीतर जांच पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजना है. सीएस के रिपोर्ट पर बाबू के खिलाफ कार्रवाई विभाग को करना है. बता दें कि पिछले महीने जिले के दवा दुकानों पर औषधि निरीक्षक एवं औषधि अनुज्ञापन पदाधिकारी की टीम जांच के लिए छापेमारी कर रही थी. उस छापेमारी में अनुज्ञापन पदाधिकारी कार्यालय के बाबू बलराम मिश्र खुद को औषधि निरीक्षक बता कर दवा दुकानदारों से जिले भर में घूम कर 10-15 हजार रुपये स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को मैनेज करने के नाम पर रिश्वत लेते गया. कई दवा दुकानदारों ने इसकी शिकायत राजद सुप्रीमो से भी की थी. हथुआ अनुमंडल के कई दवा दुकानदारों की शिकायत आने के बाद पूरे मामले की पोल स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के समक्ष युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप देव ने खोली . मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराने का निर्णय लिया . जिला औषधि अनुज्ञापन पदाधिकारी के कार्यालय में कार्यरत बाबू बलराम मिश्र पिछले एक दशक से कार्यरत थे. स्वास्थ्य विभाग ने आरोप की जद में आने के बाद उनका सहरसा तबादला कर दिया है. बलराम मिश्र के खिलाफ जांच रिपोर्ट भी तलब की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










