पांच से आमरण अनशन करेंगे जदयू नेता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM

विज्ञापन

पांच से आमरण अनशन करेंगे जदयू नेताबरौली. प्रखंड के बतरदेह पंचायत के जदयू अध्यक्ष भगवानजी साह 5 जनवरी से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे. इस आशय की जानकारी डीएम को देते हुए उन्होंने कहा है कि बतरदेह पंचायत के वासी समस्याओं से जूझ रहे हैं. बढेया मोड़ […]

विज्ञापन

पांच से आमरण अनशन करेंगे जदयू नेताबरौली. प्रखंड के बतरदेह पंचायत के जदयू अध्यक्ष भगवानजी साह 5 जनवरी से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे. इस आशय की जानकारी डीएम को देते हुए उन्होंने कहा है कि बतरदेह पंचायत के वासी समस्याओं से जूझ रहे हैं. बढेया मोड़ स्थित पुलिया का नाला बंद होने से 100 एकड़ जमीन पर फसल उत्पादन का कार्य रूका हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया लेकिन मामला जस का तस है. इसके अलावा पंचायत के वासियों को अबतक फसल क्षतिपूर्ति, डीजल सब्सिडी की राशि का वितरण नही किया गया है. अपनी सात सुत्री लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए उन्होने डीएम को आवेदन देते हुए कहा है कि जबतक पंचायत में ये कार्य नहीं होते हैं तबतक उनका अनशन जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन