पिकनिक मनाने जा रहे बाइकसवार को बोलेरो ने रौंदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM

विज्ञापन

पिकनिक मनाने जा रहे बाइकसवार को बोलेरो ने रौंदा घायलों की स्थिति गंभीरमहम्मदपुर, पिकनिक मनाने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को बोलेरो ने रौंद डाला जिससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड गए. दोनो युवकों को सीवान सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

पिकनिक मनाने जा रहे बाइकसवार को बोलेरो ने रौंदा घायलों की स्थिति गंभीरमहम्मदपुर, पिकनिक मनाने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को बोलेरो ने रौंद डाला जिससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड गए. दोनो युवकों को सीवान सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना सरफरा सीवान पथ के बडहरिया थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार के पास घटी. बताया गया है कि झझवां गांव के जग्रनाथ साह का पुत्र बुलेट कुमार एवं उसी गांव का रिषी कुमार बाइक से पिकनिक मनाने सुबह सात बजे घर से निकले. सीवान जिला के बरहनी बाजार के पास बाइक पर सवार दोनो युवकों को तेज गति से आ रही बोलेरो ने रौंद डाला जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की खबर पर परिजन सीवान पहुॅंचकर घायलों के इलाज मे लगे हुए हैं. वहीं बोलेरो चालक टक्कर मारने के बाद गाडी लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन