भयमुक्त समाज के नर्मिाण में सहयोग करें : सतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM
भयमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें : सतीश फोटो न. 20संवाददात, भोरे .भयमुक्त समाज के निर्माण से ही समाज में प्रगति एवं सौहार्द बन सकता है. इसके लिए प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों को भी सहयोग देना होगा. समाज में सद्भाव कायम करने के लिए लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों को पूरा […]
भयमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें : सतीश फोटो न. 20संवाददात, भोरे .भयमुक्त समाज के निर्माण से ही समाज में प्रगति एवं सौहार्द बन सकता है. इसके लिए प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों को भी सहयोग देना होगा. समाज में सद्भाव कायम करने के लिए लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों को पूरा करना होगा. उक्त बातें कुचायकोट विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय ने अपने पैतृक गांव नया गांव तुलसिया में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कही. मौका था नववर्ष मिलन समारोह का. उन्होंने अपराध को छोड़ समाज के मुख्यधारा में लौटने के बाद कहा कि अपराध की दुनियां चकाचौंध भरी जरूर है, लेकिन इसमें शांति नहीं है. उन्होंने लोगों से अपराध मुक्त समाज बनाने की अपील की. साथ ही कहा कि नववर्ष का वास्तव में स्वागत तभी हो सकता है. जब समाज में समरसता हो, और लोग सुख शांति एवं समृद्धि से अपना जीवन यापन करें. मौके पर विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, मुकेश पांडेय, अधिवक्ता सीबी जॉन, मदन पुरी, अतुल मिश्रा, नीरज तिवारी, राजन मिश्रा, डा. केएन दूबे, दीपक यादव आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










