डीलर ने उपभोक्ता को पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM

विज्ञापन

डीलर ने उपभोक्ता को पीटा संवाददाताविजयीपुर(ग्रामीण)अपने हिस्से का राशन मांगने गये एक उपभोक्ता को डीलर ने विजयीपुर बाजार में दौड़ा दौड़ा कर पीटा. उपभोक्ता पीटता रहा, लोग तमाशबीन बने रहे. घायल उपभोक्ता सरूपाई पंचायत के हरिहर पुर गांव निवासी राम बाबू श्रीवास्तव ने बताया कि डीलर सुजीत कुमार गुप्ता के द्वारा राशन कार्ड मांग कर […]

विज्ञापन

डीलर ने उपभोक्ता को पीटा संवाददाताविजयीपुर(ग्रामीण)अपने हिस्से का राशन मांगने गये एक उपभोक्ता को डीलर ने विजयीपुर बाजार में दौड़ा दौड़ा कर पीटा. उपभोक्ता पीटता रहा, लोग तमाशबीन बने रहे. घायल उपभोक्ता सरूपाई पंचायत के हरिहर पुर गांव निवासी राम बाबू श्रीवास्तव ने बताया कि डीलर सुजीत कुमार गुप्ता के द्वारा राशन कार्ड मांग कर पांच महीने का खाद्यान्न भर दिया गया. चार पांच दिनों से राशन के लिए दौड़ाया जा रहा था. जब उपभोक्ता राशन मांगने उसके दरवाजे पर गया तो उसे गाली देकर भगा दिया गया. उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एमओ से करने की बात कही, तो डीलर द्वारा उसे पीट दिया गया. समचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन