उत्साहपूर्ण माहौल में नये वर्ष का हुआ स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 6:22 PM
उत्साहपूर्ण माहौल में नये वर्ष का हुआ स्वागत बैलून से सजे रास्ते और चौक-चौराहाें पर गर्मजोशी से बजते रहे डीजे फोटो न. 18संवाददाता, कटेयाकटेया में नये वर्ष के स्वागत में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. नगर के बस स्टैंड एवं पकहां मोड को युवाओं ने बैलून से खुबसुरत ढंग से सजाया और डीजे […]
उत्साहपूर्ण माहौल में नये वर्ष का हुआ स्वागत बैलून से सजे रास्ते और चौक-चौराहाें पर गर्मजोशी से बजते रहे डीजे फोटो न. 18संवाददाता, कटेयाकटेया में नये वर्ष के स्वागत में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. नगर के बस स्टैंड एवं पकहां मोड को युवाओं ने बैलून से खुबसुरत ढंग से सजाया और डीजे की धुन पर नृत्य करते रहे. लड़कों के उत्साह को देख कर ऐसा लग रहा था, मानों होली का माहौल है. रात्रि 12 बजे पटाखों की आवाज से नये वर्ष का स्वागत करने के बाद जोरदार आतिशबाजी की गयी, फिर भारी संख्या में युवक डीजे पर थिरकने लगे. सुबह होते ही इनमें से कुछ कुशीनगर, थावे एवं मदनपुर जंगल पिकनिक मनाने निकले, तो अधिकांश लोग मंदीरों की ओर रूख किये, जहां पूजा अर्चना कर नये साल की खुशहाली की दुआ मांगी. तमाम बुर्जूगों में इस स्थिति के प्रति नाराजगी भी देखी गयी. कई मंदीरों पर युवाओं की टीम पर खीर एवं हलवा का प्रसाद वितरण किया. घोड़ाघाट, घुरनाकुंड, परमहंस धाम, गढ़ देवी स्थान आदि स्थानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी. वहीं हथुआ संवाददाता के अनुसार नये वर्ष के अवसर पर मीरगंज के प्रज्ञा नगर में युवाओं ने उत्सव मनाया. उन्होंने इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित की. जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगो ने हिस्सा लिया. डीजे की धुन पर युवाओं ने खुब मस्ती की. लोगों ने नाच गाने एवं भोज के साथ नववर्ष की त्योहार को मनाया. इस कार्यक्रम में बड़े, बुढ़े,बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हुईं. मौके पर डा. राकेश कुमार, डा. एच कुमार, विपीन श्रीवास्तव, अभिनित गौरव, स्वपनिल, पूनम, सोनी, अंजनि, शालू, बृज किशोर तिवारी, अनूप कुमार, आयुष कुमार सहित अनेक लोग मौजुद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










