पत्नी के अपहरण का फरेब पड़ा भारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 7:21 PM
पत्नी के अपहरण का फरेब पड़ा भारी गोपालगंज. पत्नी के अपहरण का फरेब उस समय भारी पड़ गया, जब पुलिस जांच में स्वयं फंस गयी. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कुचायकोट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के सुबास मांझी को कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित पर धोखा […]
पत्नी के अपहरण का फरेब पड़ा भारी गोपालगंज. पत्नी के अपहरण का फरेब उस समय भारी पड़ गया, जब पुलिस जांच में स्वयं फंस गयी. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कुचायकोट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के सुबास मांझी को कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित पर धोखा देकर युवती के साथ रेप तथा बच्चा होने पर मारपीट कर भगा देने का मामला आया है. विदित हो कि सुबास मांझी ने छह माह पूर्व कुचायकोट थाने में अपनी पत्नी शाहिन उर्फ पूजा कुमारी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर, बरामद शाहिन उर्फ पूजा ने न्यायालय में जो बयान दर्ज किया उसमें सुबास मांझी को ही दोषी बताया तथा धोखा देकर नाजायज संबंध बनाने तथा गर्भवती होने पर मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाया. उसका कहना है कि वह अकेले भटक रही थी कि बेतिया के एक मौलवी ने उससे शादी रचा ली. हालांकि सुबास मांझी से उसे पुत्र भी है, लेकिन उसने उससे कभी शादी नहीं की थी. पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










