गन्ना लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 7:05 PM
गन्ना लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्करमहम्मदपुर. अनियंत्रित ट्रक ने गन्ना लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर का खलासी कुशहर गांव के रहनेवाले अजय रावत की घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है. ट्रैक्टर कुशहर के ही प्रभु भगत […]
गन्ना लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्करमहम्मदपुर. अनियंत्रित ट्रक ने गन्ना लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर का खलासी कुशहर गांव के रहनेवाले अजय रावत की घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है. ट्रैक्टर कुशहर के ही प्रभु भगत का है. सुधा दूध वाहन को ट्रक ने ठोकर मारी, एक घायलमहम्मदपुर. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ स्थित एनएच-28 पर अनियंत्रित ट्रक ने सुधा के वाहन में टक्कर मार दी, जिससे सुधा डेयरी के कर्मी रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से सदर अस्पताल में लिए रेफर कर दिया. हालांकि ट्रक भागने में सफल रहा है. घटना मुजफ्फरपुर से गोपालगंज दूध ले जाते वक्त हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










