पेंशन के लिए जरूरतमंदों ने किया प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:49 PM

विज्ञापन

पेंशन के लिए जरूरतमंदों ने किया प्रदर्शन फोटो- 21बैकुंठपुर. परसौनी गांव में वृद्धावस्था व विधवा पेंशन की लाभुकों ने बुधवार को मुखिया व पंचायत सचिव के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना था कि गरीब व लाचार होना हमलोगों का दोष साबित हो रहा है. सरकारी लाभ से वंचित किया जा रहा है. वृद्धावस्था, विकलांगता व […]

विज्ञापन

पेंशन के लिए जरूरतमंदों ने किया प्रदर्शन फोटो- 21बैकुंठपुर. परसौनी गांव में वृद्धावस्था व विधवा पेंशन की लाभुकों ने बुधवार को मुखिया व पंचायत सचिव के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना था कि गरीब व लाचार होना हमलोगों का दोष साबित हो रहा है. सरकारी लाभ से वंचित किया जा रहा है. वृद्धावस्था, विकलांगता व विधवा पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है. भाजपा अतिपिछड़ा मंच के मंडल अध्यक्ष अल्हारुदल सहनी के नेतृत्व मे जरूरतमंदों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में गौतम कुंवर, शिवझारो कुंवर, प्रभावती देवी, सुगांती देवी, यशोदा कुंवर, जानकी, लालमती, भागमानो, सुराजो, लगनी, सिकील सहनी, रामबाबू सहनी, विंदा व पप्पू सहनी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन