शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:46 PM
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राखअगलगी पीड़ित के घर चल रही थी बेटी की शादी की तैयारीफोटो 14संवाददाता, उचकागांवउचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गयी. जिसमें लाखों मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इधर आग लगने की सूचना […]
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राखअगलगी पीड़ित के घर चल रही थी बेटी की शादी की तैयारीफोटो 14संवाददाता, उचकागांवउचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गयी. जिसमें लाखों मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इधर आग लगने की सूचना मिलते ही अंचल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अगलगी की जांच की. बताया गया कि बरगछिया गांव के सदीक मियां अपनी बेटी की फरवरी में होने वाली शादी की तैयारी में जुटे थे, इसके लिए घर में राशन, महंगे सामान, कपड़े, फर्निचर आदि खरीदे गये थे. सभी लोग फरवरी माह में होने वाले शादी समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस बीच रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गयी. जिसमें सारा सामान जल कर राख हो गया. चार दिन पहले ही सदीक मियां का बेटा सलाउदीन मियां विदेश से कीमती सामान लेकर लौटा था. जिसे एक ही कमरे में रखा गया था. जो पूरी तरह जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










