मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:30 PM

विज्ञापन

मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन 25 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन प्रकाशित सूची पर दर्ज होगी आपत्ति गोपालगंज. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 23 नवंबर से पांच दिसंबर, 2015 तक वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन 25 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन प्रकाशित सूची पर दर्ज होगी आपत्ति गोपालगंज. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 23 नवंबर से पांच दिसंबर, 2015 तक वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन जिला प्रशासन के द्वारा कराया गया. मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची प्रारूप में हुई गड़बड़ियों को लेकर मतदाता अपने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दावा एवं आपत्ति दर्ज करायेंगे. प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निष्पादन 18 जनवरी तक किया जायेगा. इसके बाद 25 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंभु नाथ ने बताया कि सभी प्रखंडों में आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है. इन स्थानों पर हुआ प्रारूप प्रकाशन पंचायत कार्यालय प्रखंड कार्यालयअनुमंडल कार्यालयजिला मुख्यालय प्रखंडवार वार्डों की संख्या प्रखंड का नाम वार्ड संख्या विजयीपुर 187भोरे 238कटेया 155उचकागांव 195हथुआ 296फुलवरिया 167पंचदेवरी 128कुचायकोट 432थावे 150गोपालगंज 210मांझा 261बरौली 289सिधवलिया 179बैकुंठपुर 290कुल 3177

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन