आज मतदाता सूची का होगा प्रारूप प्रकाशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 6:30 PM
आज मतदाता सूची का होगा प्रारूप प्रकाशन 18 जनवरी तक होगा आपत्तियों का निबटारा 25 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गोपालगंज. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुट गया है. 23 नवंबर से शुरू वार्डवार मतदाता सूची विखंडन का कार्य पांच दिसंबर तक पूर्ण कर लिया गया. वहीं, वार्डवार तैयार […]
आज मतदाता सूची का होगा प्रारूप प्रकाशन 18 जनवरी तक होगा आपत्तियों का निबटारा 25 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गोपालगंज. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुट गया है. 23 नवंबर से शुरू वार्डवार मतदाता सूची विखंडन का कार्य पांच दिसंबर तक पूर्ण कर लिया गया. वहीं, वार्डवार तैयार मतदाता सूची की जांच भी पूरी हो गयी है. 28 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा. इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा सभी निर्वाची पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन किये जाने का निर्देश दिया गया है. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही आम लोगों से दावा आपत्ति भी प्राप्त की जायेगी. मतदाता सूची प्रारूप पर की गयी दावा आपत्ति का निष्पादन 18 जनवरी तक किये जाने का निर्देश दिया गया है. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों का निबटारा किया जायेगा. इसके बाद 25 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. पंचायत चुनाव की तैयारी में जहां जिला प्रशासन के पदाधिकारी जुटे हुए हैं, वहीं प्रखंड स्तर पर बनाये गये निर्वाची पदाधिकारी ने भी अपने कार्यों को तेज कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










