लुभा रही ग्रीटिंग कार्ड की नयी रेंज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 6:30 PM
लुभा रही ग्रीटिंग कार्ड की नयी रेंजआज भी ग्रीटिंग का क्रेज अलगग्रीटिंग के साथ भेजी जायेगी दिल की बातफोटो – 8 गोपालगंज. सर्दी के मौसम के साथ ही नववर्ष करीब आने पर समाज के हर वर्ग खास कर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. नववर्ष के स्वागत के लिए लोग जोर शोर से […]
लुभा रही ग्रीटिंग कार्ड की नयी रेंजआज भी ग्रीटिंग का क्रेज अलगग्रीटिंग के साथ भेजी जायेगी दिल की बातफोटो – 8 गोपालगंज. सर्दी के मौसम के साथ ही नववर्ष करीब आने पर समाज के हर वर्ग खास कर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. नववर्ष के स्वागत के लिए लोग जोर शोर से तैयारी में लगे हैं. एक दूसरे को बधाई देने के लिए उपहारों की खरीदारी भी कर रहे हैं. जहां कई युवा व बच्चे स्वयं कार्ड बना कर सगे-संबंधी व दोस्तों को बधाई देने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग बाजार में आये ग्रीटिंग्स कार्ड की खरीदारी करने में व्यस्त हैं. हालांकि आधुनिकता के इस युग में फेसबुक, व्हाट्स एप व मोबाइल संदेश जैसी सुविधाओं के कारण ग्रीटिंग्स कार्ड के प्रति लोगों को रुझान कम हो रहा है. फिर भी इसकी नयी वेराइटी व तकनीकों ने लोगों को काफी प्रभावित किया है. हर साल की तरह इस साल भी कई बेहतरीन ग्रीटिंग्स बाजार में उतारे गये हैं. मौनिया चौक, थाना चौक, बड़ी बाजार, घोष मोड़, पुरानी चौक, आंबेडकर चौक, डाक चौराहा आदि जगहों पर ग्रीटिंग्स मंगाये गये हैं. मगर, कटिंग ग्रीटिंग की डिमांड ज्यादा है. म्यूजिकल ग्रीटिंग्स व लव कार्ड के भी काफी ग्राहक हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नयी वैराइटी में नये नये डिजाइन के कार्ड उपलब्ध हैं. खरीदारी को पहुंचे राजेंद्रनगर की प्रमिला शर्मा ने कहा कि समय के साथ जमाना भले कितना ही आगे क्यों न चला जाये, मगर ग्रीटिंग्स का क्रेज कभी खत्म नहीं होनेवाला है. तकनीकी पराकाष्ठा के इस दौरा में जो सेंटीमेंट, इमोशंस अथवा फीलिंग्स ग्राीटिंग्स में है, वह किसी अन्य माध्यम में नहीं. इसमें एक अलग ही एहसास संतुष्टि व तृप्ति मिलती है. ग्रीटिंग्स एक यादगार गिफ्ट है. इसे लोग सालों साल तक सहेज कर रखते हैं. ग्रीटिंग्स व गिफ्ट दामकटिंग ग्रीटिंग 70-150म्यूजिकल ग्रीटिंग 150-250लव कार्ड 60-350सामान्य ग्रीटिंग्स 20-350न्यू इयर स्पेशल कैलेंडर 200कोटेशन 500-700नववर्ष को लेकर युवाओं में उत्साहनववर्ष को लेकर काफी उत्साहित हूं. इस दिन सहेलियों के साथ खूब मस्ती करनी है. जश्न मनाना है.फोटो- 9, रचना कुमारीनववर्ष में सहेलियों के साथ थावे मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे. जंगल में घूम कर मस्ती और एक दूसरे को हैप्पी न्यू इयर बोलेंगेफोटो-10, मुन्नी कुमारीइस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. सहेलियों को नववर्ष की मुबारकबाद देती हूं. सभी खुशी मनाते हैं.फोटो – 11, सपना कुमारीपरिवार एवं सहेलियों के साथ नववर्ष का जश्न मनाती हूं. सुबह उठ कर सब को हैप्पी न्यू इयर बोलना है. फोटो- 12, शालू कुमारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










