भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह की तैयारी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2015 8:01 PM
भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह की तैयारी शुरू थावे ट्रेनिंग स्कूल के कैंपस में होगा समारोह ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन गोपालगंज. भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी शुरू हो गयी है. समारोह का आयोजन थावे स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (डायट) में 18 दिसंबर को होगा. इसका उद्घाटन मैत्रिय कॉलेज आर्य एजुकेशनल, हाजीपुर […]
भिखारी ठाकुर के जयंती समारोह की तैयारी शुरू थावे ट्रेनिंग स्कूल के कैंपस में होगा समारोह ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन गोपालगंज. भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी शुरू हो गयी है. समारोह का आयोजन थावे स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (डायट) में 18 दिसंबर को होगा. इसका उद्घाटन मैत्रिय कॉलेज आर्य एजुकेशनल, हाजीपुर व एससीइआरटी के सम्मानित सलाहकार डाॅ ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी करेंगे. सुबह 11 बजे भोजपुरी में गाई के गोबरे महादेव से मंगला चरण तथा 11:30 बजे से भिखारी ठाकुर के द्वारा रचित गायन एवं मंचन तथा 12:30 बजे प्राथमिक शिक्षा पर भोजपुरी की प्रासंगिकता पर परिचर्चा का आयोजन किया जाना है. दिन के दो बजे से भोजपुरी में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. समारोह के प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय स्तर के प्रबुद्ध भोजपुरी के विद्धानों को भी बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










