एक महीने की रेकी के बाद धराया लूल्हा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2015 7:45 PM
एक महीने की रेकी के बाद धराया लूल्हा- कुख्यात नक्सली कमांडर लूल्हा को एसटीएफ की विशेष टीम ने नालंदा बाजार से दबोचा- टॉवर उड़ाने, गाड़ी जलाने और लेवी लेने की जैसे कई नक्सली वारदातों को दिया अंजाम- जहानाबाद, अरवल, नालंदा से लेकर झारखंड तक के इलाके में करता था नेटवर्क को ऑपरेटसंवाददाता, पटनाबिहार-झारखंड जोन का […]
एक महीने की रेकी के बाद धराया लूल्हा- कुख्यात नक्सली कमांडर लूल्हा को एसटीएफ की विशेष टीम ने नालंदा बाजार से दबोचा- टॉवर उड़ाने, गाड़ी जलाने और लेवी लेने की जैसे कई नक्सली वारदातों को दिया अंजाम- जहानाबाद, अरवल, नालंदा से लेकर झारखंड तक के इलाके में करता था नेटवर्क को ऑपरेटसंवाददाता, पटनाबिहार-झारखंड जोन का नक्सली कमांडर अरविंद उर्फ लूल्हा को एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने दबोच लिया. पुलिस की विशेष टीम ने लूल्हा को नालंदा जिला के नालंदा बाजार के पास से मंगलवार की देर शाम को गिरफ्तार किया. पुलिस की खूफिया टीम इस कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए करीब एक महीने से इसकी सभी गतिविधियों की रेकी करने में जुटी थी. उसकी हर गतिविधि और हरकत को ट्रैक करने के बाद एसटीएफ ने मौका देकर उसे दबोच लिया. वह ज्यादातर जंगली क्षेत्र में ही रहता था और वहीं से तमाम ऑपरेशन को अंजाम देता था. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एसटीएफ के साथ स्थानीय जिला पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में मौजूद थी. लूल्हा से पूछताछ में कई बड़े नक्सली नेटवर्क से जुड़ी जानकारी पुलिस को मिलेगी. फिलहाल एसटीएफ इससे पूछताछ कर रही है. इन इलाकों में करता था ऑपरेशनलूल्हा नालंदा के अलावा नवादा, गया के फतेहपुर, जहानाबाद, अरवल और झारखंड के सभी सीमावर्ती जिलों में सभी तरह के नक्सली ऑपरेशन को अंजाम देता था. इसकी सबसे ज्यादा गतिविधि नालंदा, नवादा, गया के आसपास के क्षेत्रों में रहती थी. इन इलाकों में काम करने वाली तमाम कंपनियों या संस्थानों से लेवी वसूलना ही इसका मुख्य पेशा था. लेवी वसूलने के लिए वह कभी कंपनियों की गाड़ियां जला देता था, कभी किसी को धमकी देता या डराने के कई हथकंडे अपनाता था. एक महीने तक की रेकीइसे गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की खूफिया टीम करीब एक महीने से रेकी कर रही थी. इसकी तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. सादे लिबास में बिना किसी हथियार के पुलिस के जवान इसके इर्द-गिर्द तमाम गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए थे. एसटीएफ की खूफिया टीम जंगलों में इसके लिए सादे लिबास में कई दिनों तक टोह लेती रही. काफी समय तक इसकी गतिविधियों और ऑपरेशन करने के तरीके की रेकी करने के बाद इसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली पायी है. लेवी वसूलना मुख्य धंधालूल्हा बिहार और झारखंड के इलाकों में टॉवर उड़ाने, गाड़ी जलाने और लेवी वसूलने समेत ऐसी कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इस इलाके में लेवी का कारोबार करने में बेहद सक्रिय था. कई निर्माण कंपनियों की गाड़ी जलाने और इससे लेवी वसूलने की कई घटनाओं को यह अंजाम दे चुका है. कोट में…..एसटीएफ और पुलिस की टीम ने काफी बड़ा काम किया है. इस क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को तोड़ने में यह पहल बेहद मददगार साबित होगी. इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को सम्मानित किया जायेगा.सुशील खोपड़े (आइजी, एसटीएफ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










