अचानक बढ़ा दी गयी सिविल कोर्ट की सुरक्षा
अचानक बढ़ा दी गयी सिविल कोर्ट की सुरक्षा कोर्ट में आने-जानेवालों की हुई सघन जांचखुफिया रिपोर्ट पर शहर में भी अलर्टचौक-चौराहों पर भी पुलिस ने शुरू की जांच फोटो- 30संवाददाता, गोपालगंजसिविल कोर्ट की अचानक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. कोर्ट में आने-जानेवाले लोगों की सघन जांच की गयी. सुरक्षा कर्मियों ने एक-एक लोगों पर […]
अचानक बढ़ा दी गयी सिविल कोर्ट की सुरक्षा कोर्ट में आने-जानेवालों की हुई सघन जांचखुफिया रिपोर्ट पर शहर में भी अलर्टचौक-चौराहों पर भी पुलिस ने शुरू की जांच फोटो- 30संवाददाता, गोपालगंजसिविल कोर्ट की अचानक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. कोर्ट में आने-जानेवाले लोगों की सघन जांच की गयी. सुरक्षा कर्मियों ने एक-एक लोगों पर नजर रखी. खुफिया रिपोर्ट पर शहर तक की सुरक्षा के लिए अलर्ट किया गया है. चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. आने-जानेवाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है. कोर्ट में कई शातिर अपराधियों की पेशी तथा जेल से सतीश पांडेय के बाहर निकलने को लेकर पुलिस हर तरफ चौकसी बरती. कोर्ट में अधिवक्ताओं की भी जांच की गयी. खुफिया विभाग के रिपोर्ट के बाद कोर्ट में मेटल डिटेक्टर से एक-एक व्यक्ति को जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी. हालांकि पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने इस संदर्भ में बताया कि ये पुलिस का रूटीन वर्क है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










